BREAKING

#GujaratNews : मंदिर से दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार ट्रक में जा घुसी, 7 की मौत | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

अहमदाबाद। गुजरात के साबरकांठा से भीषण सड़क हादसे की खबर सुबह-सुबह सामने आई है जहां पर घटना में 7 लोगों की मौत हो गई तो वहीं पर अन्य एक व्यक्ति घायल हुआ है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया गया वहीं पर घायल को अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।


  • जानें कैसे हुआ हादसा
यह दर्दनाक सड़क हादसा साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के पास घटित हुआ है। जहां पर कार में कई लोग सवार थे, जो शामलाजी से अहमदाबाद की ओर जा रही थे। उसी दौरान तड़के अचानक नेशनल हाइवे पर कार अनियंत्रित होकर ‘ट्रेलर ट्रक’ से टकरा गई। इस हादसे में मौके पर ही सात लोगों ने दम तोड़ दिया तो वहीं पर एक व्यक्ति के गंभीर घायल होने की खबर सामने आ रही है।
  • अहमदाबाद के रहने वाले थे मृतक
इस घटना पर हिम्मतनगर के डिप्टी एसपी ए.के. पटेल ने बताया, “आज सुबह हिम्मतनगर हाईवे पर एक कार की एक भारी वाहन से टक्कर हो गई। कार में सवार सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है। ये सभी अहमदाबाद के रहने वाले थे। जिनके परिजनों को जल्द सूचित कर दिया जाएगा। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें