#FirozabadNews: ससुराल में फंदा लगाकर युवक ने दी जान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में ससुराल गए युवक का शव मंगलवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के कस्बा पाढम निवासी पप्पू (45) दो दिन पूर्व अपनी ससुराल दिनोली कोरबा गया हुआ था। पप्पू का अपनी पत्नी से आपसी विवाद चल रहा था वह पत्नी को मनाने के लिए ससुराल गया था लेकिन मंगलवार को सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |