#RajasthanNews : कांग्रेस विधायक जुबैर खान का निधन, पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जयपुर। राजस्थान में अलवर की रामगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का शनिवार सुबह 5:50 बजे निधन हो गया। जानकारी मिली कि वे कुछ समय से बीमार थे। जुबैर की पत्नी साफिया ने उनकी मौत की जानकारी दी। विधायक खान पिछले डेढ़ साल से बीमार चल रहे थे। 15 दिन पहले ही डॉक्टर्स ने जवाब दे दिया था। खान के निधन पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दुख जताया है। इस बाबत जुबैर खान की पत्नी साफिया जुबेर ने बताया कि उनके शौहर कुछ समय से बीमार थे। वहीं आज खान ने सुबह 5:50 बजे अंतिम सांस ली। इस बारे में पता चलने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


इसके साथ ही राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 65 रह गई है। विधानसभा में इस समय कुल 200 सीट हैं जिनमें से अब 7 सीट खाली हैं। पांच विधायक लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए थे और BJP के एक विधायक का कुछ समय पहले निधन हो गया था।

जानकारी दें कि जुबेर खान साल 1990, 1993 और 2003 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक रहे। वे 1998, 2008 और 2013 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन तब BJP के ज्ञानदेव आहूजा ने उन्हें हरा दिया था। इसके बाद फिर पार्टी ने साल 2018 में उनकी पत्नी साफिया जुबेर को टिकट दिया था। जिन्होंने BJP प्रत्याशी सुखवंत सिंह को 12 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। जुबेर खान ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में अलवर जिले की रामगढ़ सीट से BJPउम्मीदवार जय आहूजा को 19696 मतों से हराकर जीत दर्ज करवायी थी।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें