#BiharNews : बाढ़ का रौद्र रूप, बकुची पावर प्लांट में घुसा पानी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बिहार। नदिया रौद्र रूप धारण कर चुकी है। कई नदियों ने लोगों की जिंदगी को खत्म कर लिया है। नदियों के उफान पर आने के कारण लोगों के जीवन पर काफी असर पड़ा है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। जान बचाने के लिए लोग स्थाई नाम और अलग-अलग तरीकों का उपयोग कर रहे हैं। 13 जिले में बिल्कुल माहौल डरावना है। मुजफ्फरपुर के कटरा स्थित बाकूची पावर प्लांट में भी पानी घुस गया है। पावर प्लांट में पानी घुसने के पीछे कई नदियों के तटबंधों के टूटने का कारण बताया गया है। जानकारी के मुताबिक बांध के टूटने का असर भारत और नेपाल सीमा पर बने गावों पर भी हुआ है।

जानकारी के मुताबिक अधिकारियों का कहना है कि सीतामढ़ी के गांव में बागमती नदी के तटबंध में पानी अधिक होने के कारण दरार आ गई है। पश्चिम चंपारण में भी पानी का दबाव काफी अधिक हो गया है जिसे काफी नुकसान हुआ है। पानी अधिक होने के कारण बाढ़ का पानी वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में भी घुस गया। दरअसल बिहार में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण राजभर में गंडक, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, महानंदा और गंगा नदी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है जिससे लोगों के जनजीवन पर काफी असर हुआ है।

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें