BREAKING

#JharkhandNews : राज्यपाल संतोष गंगवार ने कटहल प्रोसेसिंग यूनिट, खूँटी का किया अवलोकन | #NayaSaveraNetwork




  • पंचायत भवन, कोलिबिरा, सिमडेगा में ग्रामीणों से भी संवाद किया

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 
खूंटी। झारखंड के राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने खूंटी जिले के कदमा स्थित कटहल प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन किया। इसके अलावा  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सिमडेगा जिले के कोलिबिरा स्थित पंचायत भवन में ग्रामीणों से भी संवाद किया।

 खूंटी में इस दौरान उन्होंने कटहल  यूनिट में कार्यरत दीदियों से संवाद कर उनकी आर्थिक स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने वहाँ निर्मित विभिन्न उत्पादों को देखा तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दीदियों से संवाद के दौरान जानना चाहा कि इस प्रोसेसिंग यूनिट से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में किस प्रकार का सुधार हुआ है।




राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं आमजन के उत्थान व कल्याणार्थ संचालित हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य यह है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का पूर्ण लाभ मिले। उन्होंने कहा कि एक समय था जब केंद्र से भेजी गई राशि लोगों तक सही रूप में नहीं पहुंच पाती थी, लेकिन अब व्यवस्था में सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता से योजनाओं का लाभ सीधे लोगों के बैंक खातों में पहुंच रहा है। 

 उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना और पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
राज्यपाल महोदय ने यह भी कहा कि यदि आप किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित हैं, तो निश्चितरूपेण हमें सूचित करें, ताकि आपकी समस्या से  प्रशासन और सरकार को अवगत कराकर उसका समाधान हो सके।
इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के मध्य परिसंपत्तियों का वितरण भी किया।                 



इसके अलावा  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज सिमडेगा जिले के कोलिबिरा स्थित पंचायत भवन में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि सिमडेगा जिला ने खेल के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रहे पेरिस पैरालंपिक खेलों में हमारे देश के दिव्यांग खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अर्जित कर रहे हैं। राज्यपाल महोदय ने युवाओं को खेलों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल आज की पीढ़ी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि आमजन के हित में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को इनका लाभ मिले। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यदि किसी योजना में कोई समस्या है या आप किसी लाभ से वंचित हैं, तो हमें अवगत कराएं ताकि आपकी समस्याओं का समाधान हो सके।


महिलाओं के स्वयंसेवी सहायता समूहों की सराहना करते हुए उन्होंने "लखपति दीदी" योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली और पूछा कि यहां कितने लोग इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। साथ ही, पेयजलापूर्ति की स्थिति पर भी जानकारी प्राप्त की और कहा कि कोई भी शिकायत हो तो बेझिझक लिखित में दें ताकि त्वरित समाधान हो सके।

ग्रामीणों ने राज्यपाल महोदय को लचड़ागढ़ की सड़क समस्या, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, चिकित्सकों की अभाव और अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता न होने की समस्या से अवगत कराया। साथ ही, ग्रामीणों द्वारा पलायन और रबी फसल न होने की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों ने कोलिबिरा में एस्ट्रोटर्फ मैदान की आवश्यकता की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया। राज्यपाल  द्वारा उक्त अवसर पर  विभिन्न योजनान्तर्गत लाभुकों के मध्य परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। साथ ही, छात्र/छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। राज्यपाल महोदय ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। 

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें