#JaunpurNews : अथर्वन संस्था ने किया वृक्षारोपण | #NayaSaveraNetwork
- वृक्ष-वनस्पतियों के बिना जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है : बीडीओ
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। अथर्वन संस्था ने विकास खण्ड बक्शा परिसर एवं प्राथमिक विद्यालय कौली में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी बक्शा पीयूष त्रिपाठी ने की। प्रधानाध्यापक सरोज सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बक्सा) ने खण्ड विकास अधिकारी महोदय का विद्यालय में स्वागत किया। खण्ड विकास अधिकारी महोदय ने कहा कि जल और वायु पर्यावरण के प्रमुख घटक हैं, औषधियों को भी पर्यावरण का एक प्रमुख घटक माना गया है।
जिस प्रकार जल और वायु के बिना जीवन असंभव है,उसी प्रकार वृक्ष-वनस्पतियों के बिना भी जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है। संस्था सदस्य अश्वनी कुमार ने बताया की आज कुल दस पौधे रोपित हुए। इस मौके पर श्याम कुमार, प्रधानाध्यापक सरोज सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बक्सा), शिक्षकगण एवं बच्चे उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News