#JaunpurNews : भक्ति एवं कर्म से हम भगवान को पा सकते हैं: बृजेश | #NayaSaveraNetwork
- होली चाइल्ड स्कूल में मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कान्हा राधा रूप—सज्जा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई जहां बच्चे कृष्ण बनकर अपने साथ हाथ में बांसुरी, माथे पर मुकुट और राधा बनी बच्चियां अपने साथ मटके में रखे मक्खन और टॉफी ली थीं। इनके चेहरे पर मुस्कुराहट देखते ही बन रही थी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजसेवी अभिषेक चंचल ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय के प्रबंधक बृजेश जायसवाल ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए उनके प्रतिभा की प्रशंसा किया।
साथ ही कहा कि कृष्णा जी हमें सही जीवन जीने और भगवान को पाने का रास्ता बताते हैं। वह हमें सिखाते हैं कि सच्चे ज्ञान, भक्ति और सही कर्म से हम भगवान को पा सकते हैं। इस अवसर पर पंकज मौर्य, राहुल यादव, प्रशांत शुक्ला, शिवम शुक्ला, प्रशांत भारती, शुभम गिरी, दिव्यांश गुप्ता, मंजुला पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News
.jpg)
.jpg)

