BREAKING

#JaunpurNews : पूर्वांचल युवा महोत्सव 26 से 28 अक्टूबर तक | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पूर्वांचल युवा महोत्सव कार्यकारिणी की बैठक रविवार को संपन्न हुई जहां पूर्वांचल युवा महोत्सव 26, 27 एवं 28 अक्टूबर को करने का निर्णय लिया गया। उक्त महोत्सव में पूर्वांचल सहित अन्य प्रदेशों के लोकप्रिय गायक व लोक संगीत नृत्य, मेंहदी प्रतियोगिता, खेलकूद, काव्य पाठ करने वाले विशिष्ट कलाकारों को आमंत्रित किया जायेगा। जो भी कलाकार इस महोत्सव में प्रतिभाग करना चाहते हों, वह शीघ्र ही शीघ्र अपना नाम कार्यकारिणी को उपलब्ध करा दें। महोत्सव में पूर्वांचल के विशिष्ट जनों को सम्मानित किया जाएगा। 

बैठक की अध्यक्षता प्रो. अजय दुबे ने किया। बैठक में उपस्थित प्रियंका सिंह, अविनाश दुबे, दुर्गेश तिवारी, कृपाशंकर सिंह सहित कार्यकारिणी के अन्य लोगों ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपने विचार व्यक्त किये। महोत्सव को सफल बनाने के लिए संस्थाध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी ने लोगों से पूर्ण सहभागिता एवं सक्रिय सहयोग का आग्रह किया।


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें