BREAKING

#MumbaiNews: संयुक्त राष्ट्र ने डॉ. फैजान अजीजी को दिया एडवाइजर का विशेष दर्जा | #NayaSaveraNetwork

#MumbaiNews: संयुक्त राष्ट्र ने डॉ. फैजान अजीजी को दिया एडवाइजर का विशेष दर्जा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। संयुक्त राष्ट्र ने डॉ फैजान अजीजी के एनजीओ ह्यूमन सोशल केयर फाउंडेशन को विशेष परामर्शदात्री का दर्जा प्रदान किया है। उनके मानवतावादी कार्यों की पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, फ्रांस के राष्ट्रपति, कनाडा और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री कार्यालय, महाराष्ट्र के राज्यपाल  और पॉप फ्रांसिस के कार्यालय वेटिकन जैसे महान व्यक्तियों ने भी सराहना की है। डॉ फैजान अजीजी की पुस्तके ऑक्सफोर्ड ,कैंब्रिज समेत दुनिया के अनेक बड़े संस्थानों में रखी गई है। भारत की नई शिक्षा नीति 2016 बनाने में उनके अमूल्य सुझावों को लिया गया। 

उनका एनजीओ शिक्षा, महिला सशक्तिकरण बाल अधिकार, नशा विरोधी, कौशल विकास, मानवतावादी तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। विशेष दर्जा प्राप्त हो जाने के बाद डॉ. फैजान अजीजी अब संयुक्त राष्ट्र के किसी भी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। 

वाद विवाद इंटरएक्टिव संवाद तथा पैनल चर्चा में भाग ले सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र में मुद्दा उठा सकते हैं साथ ही उसकी नीतियां बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। मानवाधिकार, विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे किसी भी संयुक्त राष्ट्र निकाय में मदद कर सकते हैं। 

उत्तर भारतीय नेता भारत सिंह ठाकुर के अनुसार देश के साथ-साथ यह मुंबई और विशेषकर कुर्ला के निवासियों के लिए अत्यंत गौरव पूर्ण उपलब्धि है। सैयद खलील के अनुसार यह उन लोगों के लिए अच्छा मौका है, जो संयुक्त राष्ट्र में किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाना चाहते हों। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश यादव के अनुसार डॉ फैजान अजीजी ने बिना शोर मचाए जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर काम किया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें