BREAKING

#MumbaiNews: शिवसेना का बाघ बन गया बिल्ली, संजय निरूपम ने उद्धव ठाकरे पर बोला हमला | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश सिंह की तरफ से उत्तर भारतीय संवाद सम्मेलन का आयोजन विश्वकर्मा हाल, कदमवाडी, कालीना में किया गया, जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व सांसद शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही,लाडकी बहना योजना , लाडका भाऊ योजना बच्चियों को फ्री एजुकेशन जैसे कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि आज देश में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की खुब सराहना की जा रही है।

इनके द्वारा महाराष्ट्र के  गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों के परिवारों को खुशहाली के रास्ते पर लाने के लिए चालू कराए गए कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं का आज पूरे देश में डंका बज रहा है। आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में सिर्फ और सिर्फ एनडीए गठबंधन ही रहेगा महाविकास अघाड़ी कहीं दिखाई नहीं देगी। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ऊपर हमला बोलते हुए  उन्होंने कहा कि आज शिवसेना का बाघ बिल्ली बन गया है। 


जैसे-जैसे महाविकास अघाड़ी  गठबंधन के नेता बोल रहे हैं, बोलने के लिए वही लिखा हुआ शब्द उद्धव ठाकरे बोल रहे हैं । अब केवल दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने का कार्य कर रहे है इनका महाराष्ट्र से अस्तित्व खत्म होने जा रहा है । मराठी मानुष भी अब इनको समझ गए हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद संजय निरुपम का शॉल पुष्पगुच्छ देकर जयप्रकाश सिंह तथा बाबूलाल विश्वकर्मा ने स्वागत किया। 


इस मौके पर शिवसेना शिंदे गट के शाखा प्रमुख संजय महादेव तेलहोरे, आर ए सिंह दीनेश सिहं श्रीप्रकाश सिंह राजेश सिंह, गोपाल गुप्ता देवेन्दृ दिलीप साहू, इमरान कुरेशी, नरसिंग यादव, दिलीप साहनी, कंचन गुप्ता, किरण बाबा चौरसिया, नीलम, रशीदा शेख, अंजली पांडे, बैतुल्लाह राशिद खान के साथ-साथ भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें