#VaranasiNews: घूम-घूमकर गांजा बेचने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे | #NayaSaveraNetwork

वाराणसी: घूम-घूमकर गांजा बेचने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। सारनाथ थाने की पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुल 775 ग्राम गांजा व उसकी बिक्री से प्राप्त कुल 570 रुपए नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सुनील यादव चंदौली के बलुआ का रहने वाला है। पुलिस उसके खिलाफ NDPS एक्ट में कार्यवाही में जुटी रही। पुलिस ने उसे फरीदपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है।  पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह इसी को बेचकर अपना जीवन यापन करता है। वह अलग-अलग जगहों पर घूम घूमकर गांजा बेचता है। आरोपी की गिरफ़्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई भरत कुमार चौधरी, एसआई अरविन्द कुमार यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार व कांस्टेबल संजय सरोज शामिल रहे। 


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें