BREAKING

#JaunpurNews : अचानक घर से कहीं चली गई थी युवती, फिर... | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : अचानक घर से कहीं चली गई थी युवती, फिर... | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव के पास नहर में युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी फूलचन्द यादव की पुत्री रागिनी (18) अपने ननिहाल सुलतानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र स्थित कलिकापुर रहती थी। वह मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे अचानक घर से कहीं चली गई। घर वाले और ननिहाल वालों के साथ घर वाले भी उसकी खोजबीन कर रहे थे। परिजनों का कहना कि रागिनी कुछ मन्द बुद्धि की थी। बुधवार को उसका शव खेतापुर गांव के पास शारदा सहायक नहर में तैरता हुआ दिखाई दिया।


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नहर से बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त में जुट गयी। नहर में किसी युवती का शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त रागिनी के रूप में की गई। युवती के मौत की खबर लगते हीं परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों के अनुसार युवती मन्द बुद्धि की थी। वह शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। परिजनों के आग्रह पर पंचनमा कराते हुए शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें