बिपुल सिंह @ नया सवेरा
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर कार्यालय से 1 अगस्त 2024 को एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वतखोर कानून-गो सुबाष चंद्र को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।वही तहसीलदार का करीबी कानून-गो की गिरफ्तारी का खबर चलाना पत्रकार को भारी पड़ गया।बताते चले कि 3 अगस्त दिन शनिवार की दोपहर एक टीवी चैनल तथा एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार जब बदलापुर तहसील परिसर में एसडीएम संतबीर सिंह से मिलने पहुचें तो वह नहीं मिले।लेकिन वहां मौजूद तहसीलदार राकेश कुमार ने उक्त दोनों पत्रकारों को बुलाकर कहे तुम लोग तहसील परिसर में घुसकर वीडियो बनाकर खबर क्यों चलाए,तहसीलदार ने एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए कानून-गो को अपना बहुत खास बताते हुए पत्रकारों से बदसलूकी करने लगे,उन्होंने यह भी कहां कि तहसील परिसर में प्राइवेट आदमी नहीं घुसेगें,तहसील से तुरंत बाहर निकल जाओ दोबारा मत आना नही तो जेल भेजवा दूगां।इतना ही नहीं पत्रकार जहां-जहां गए,बौखलाए बदलापुर तहसीलदार राकेश कुमार ने अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ वहां-वहां खुद पहुचं कर पत्रकारों का बीड़ियो बनवाते रहे।और कहे कि हमारे तहसील के खिलाफ खबर चलाना बंद करो नहीं तो तुम जैसे पत्रकारों को हम बर्बाद कर देगें।
 |
विज्ञापन
|
%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg) |
Ad |
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg) | Ad
|
|
|