#JaunpurNews : एसएस पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिद्दीकपुर जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर ने सीबीएसई द्वारा आयोजित अध्यापक क्षमता निर्माण की सक्रिय प्रशिक्षण के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षणकर्ता गुरमीत कौर प्रधानाचार्या डालीम्स वाराणसी एवं अंजू दुबे प्रधानाचार्या एंबीशन स्कूल वाराणसी एवं स्कूल निदेशक डॉक्टर नम्रता सिंह प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सर्वप्रथम बाबूजी और मां सरस्वतीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वारा अध्यापकों के शिक्षण प्रक्रिया की गुणवत्ता को बढ़ाने एवं शिक्षा को उन्नत बनाने के बारे में चर्चा की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की निदेशक विश्वतोश नारायण सिंह का विशेष सहयोग रहा है। इस अवसर पर सभी शिक्षक गण और अन्य विद्यालय के अध्यापक गण मौजूद रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


