BREAKING

#JaunpurNews : शौच करने गये व्यक्ति की बाइक चोरी | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सवायन नहर के पास बाइक खड़ी कर शौच करने गये युवक की बाइक चोरी होने की घटना प्रकाश में आई है। घटना शुक्रवार रात लगभग 7-30 बजे की है। जानकारी के अनुसार सुलतानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र स्थित उदारीमानपुर गांव निवासी संचित पाण्डेय स्थानीय थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव निवासी अपने मौसा शिवाकान्त तिवारी के यहां गया था। 

वहां कुछ देर रुकने के बाद संचित अपनी बहन के यहां सारीजहागीर पट्टी गांव जा रहा था। सवायन नहर पर खाली जगह देखकर वह अपनी पल्सर मोटरसाइकिल यू.पी. 62 ए.एफ. 4577 खड़ी कर शौच करने चला गया। लगभग 15 मिनट बाद जब वह शौच से वापस लौटा तो देखा उसकी बाइक गायब थी। पीड़ित द्वारा मामले की लिखित सूचना थाने पर दी गयी। थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने बताया कि वाहन चोरी के सन्दर्भ में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है। प्रकरण में वाहन छिनैती की सूचना निराधार है।



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें