BREAKING

#SultanpurNews: मिनहाज के आरोपी अभी भी खुले में घूम रहे, दे रहे धमकी | #NayaSaveraNetwork


  • पुलिस भी नहीं कर रही कार्यवाही

नया सवेरा नेटवर्क

सुलतानपुर। कोतवाली चांदा अंतर्गत  ग्राम दुआरी का  मामला जो एक माह बीत जाने के बाद भी आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, ऊपर से आरोपी द्वारा  पीड़ित व पीड़ित के परिवार को धमकी भी दिया जा रहा है की ज्यादा पुलिस के चक्कर में पड़ोगे तो उल्टा बलात्कार के केश में फसवां दूंगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम  दुआरी निवासी  मिनहाज अंसारी (27 वर्ष) पुत्र बरकत अली 22 जुलाई को सुबह 6:30 किसी का फोन आने पर घर से निकल गया। उसके बाद दिन के 11 बजे किसी  के द्वारा घर वालो को फोन पर सूचना मिलने पर महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन पर  रेलवे पटरी पर गंभीर व मरणासन्न हालत में मिनहाज अंसारी  पड़ा था।  
 गंभीर /मरणासन्न हालत में मिनहाज को  एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदा भेजा गया, जहां डाक्टर ने  सिर पर   गंभीर चोट  व कमर व पेट  में  घुसे  राड/सरिया देख सुलतानपुर रेफर कर दिया उसके बाद ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया था। उक्त घटना की  सूचना 22 जुलाई को ही "चांदा कोतवाली" को दी जा चुकी है।
लगभग 18 दिन आई0 सी0 यू0 में  व गहन चिकत्सा के पश्चात 12 अगस्त के आस-पास मिनहाज को होश आया तो उसने बताया कि इसी गांव के मेरे मित्र स्वराज उर्फ इमरान अंसारी पुत्र स्व0 मंजूर जो हम दोनो साथ मुंबई में काम करते थे। घटना के 1 हफ्ते पहले स्वराज उर्फ इमरान ने अचानक मुझे गाली व देख लेने की धमकी दी थी,  फिर 22 जुलाई  को  स्वराज के इशारे पर मुझे महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन स्थित बुलवा कर कुछ लोगो द्वारा जो मुंह ढके थे मेरे सिर पर किसी लोहे की वस्तु से वार कर  बेरहमी से पिटाई करते हुए राड/सरिया पेट व कमर में घुसा दिया गया मुझे  मरा समझ कर सब चले गए थे।  
आगे मिनहाज ने यह भी बताया कि स्वराज जब  मुंबई में थे मैं  उस समय घर (दुआरी गांव) पर था तो स्वराज की पत्नी मुझे फोन पर मार्केट आदि ले जाने के लिए कहती थी तो मैं मना कर देता था, फिर स्वराज की पत्नी ने स्वराज को फोन पर बोला की  अपने दोस्त मिनहाज से कह दो मुझे कहीं जाना रहे तो मुझे मना न करे और ले जाया करें। फिर मैं उनको  जहां कहती वहां ले जाने लगा इसी बीच हम लोगो के बीच रिलेशनसिप हो गया। यही बात जब मेरे मित्र स्वराज उर्फ इमरान को हुई तो घटना के एक हफ्ते पहले गाली व देख  लेने की धमकी दी गई थी।
इस संबंध में मिनहाज की मां मदीना बानो पत्नी बरकत अली ने जब कोतवाली चांदा और लंभुआ क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देने गई तो दोनो जगह से दुत्कार कर भगा दिया गया। 
आरोपी अभी भी खुले में घूम रहे है,साथ ही आरोपी के इशारे पर गैंग के किसी सदस्य द्वारा फर्जी कोतवाली चांदा का दीवान बन कर पीड़ित परिवार को  फोन पर  धमकी भी दिया जा रहा है कि पुलिस से दूर रहो नहीं तो बलात्कार के केस में फंसा कर सभी को जेल में डलवा दूंगा।
पीड़ित परिवार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, और भी बड़े-बड़े पुलिस अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री को भी  पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई गई है, लेकिन अभी तक उन लोगो पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ऐसे में घटना के एक माह से ज्यादा समय  बीत जाने के बाद भी आरोपी स्वराज उर्फ इमरान व उसका गैंग पुलिस की पकड़ से दूर है। जो कि पुलिसिया न्याय प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह दर्शाता है।

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें