#DelhiNews: कोचिंग सेंटर हादसा पर विद्यार्थियों ने निकाला कैंडल मार्च | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
दिल्ली। ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस स्टडी सर्किल के ‘बेसमेंट’ में पानी भरने से सिविल सेवा के तीन अभ्यर्थियों की मौत की घटना को रविवार को एक सप्ताह पूरा हो गया। इस मौके पर यूपीएससी अभ्यर्थियों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए हादसे में मारे गये अभ्यर्थियों की याद में मोमबत्तियां जलाईं। कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में बारिश का पानी भर जाने के कारण श्रेया यादव, तान्या सोनी और नेविन दलविन ने अपनी जान गंवा दी थी। रविवार को कई विद्यार्थियों ने कैंडल मार्च निकाला और कोचिंग सेंटर की इमारत के सामने बैठकर अपने उन दोस्तों को याद किया, जिन्होंने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी। सिविल सेवा की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी ने कहा, “वे (जान गंवाने वाले विद्यार्थी) बहुत होनहार थे। आज वे हमारे बीच नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि यादव, सोनी और दलविन को हमेशा याद किया जाएगा और विरोध भी जारी रहेगा।



