#JaunpurNews : श्री सर्वेश्वरी समूह ने मरीजों को बांटा फल | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : श्री सर्वेश्वरी समूह ने मरीजों को बांटा फल | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह प्रधान कार्यालय देवस्थानम पड़ाव वाराणसी के अध्यक्ष  गुरुपद बाबा संभव राम के निर्देशानुसार स्थानीय शाखा द्वारा जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय में रविवार को  मरीजों को फल वितरित किया गया। अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम तथा गुरुपद बाबा के जयकारे से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 

#JaunpurNews : श्री सर्वेश्वरी समूह ने मरीजों को बांटा फल | #NayaSaveraNetwork

सीएमएस डॉ महेंद्र कुमार के सहयोग से समूह के पदाधिकारियों ने प्रत्येक वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों को फल तथा बिस्किट वितरित किया। अघोरेश्वर महाप्रभु के विचारों से सम्बंधित साहित्य का भी वितरण करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। 

#JaunpurNews : श्री सर्वेश्वरी समूह ने मरीजों को बांटा फल | #NayaSaveraNetwork

बताया कि अघोरेश्वर महाप्रभु पीड़ित मानवता की सेवा तथा मदद को ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा मानते थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर मानव का कल्याण निश्चित है। फल वितरण कार्यक्रम में अस्पताल के कर्मचारियों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर समोधपुर शाखा के उपाध्यक्ष हृदय प्रसाद सिंह रानू, जौनपुर शाखा के उपाध्यक्ष डॉ अरविन्द सिंह, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, रमेश चंद्र सिंह, गिरीशचंद्र सिंह, विकास सिंह, ब्रज भूषण सिंह, राजेश प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, प्रमोद जायसवाल, अरविंद सिंह, संत सिंह, नीरज गुप्ता, सुभाष चन्द्र यादव, समरजीत सिंह, विनोद सिंह, ओम् प्रकाश सिंह, पंकज सिंह, सीबी सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद थे।


#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad


#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : राष्ट्रीय लोकदल के नेता मिर्जा जावेद सुल्तान की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें