#BarabankiNews: स्कूल का छज्जा गिरा, 40 छात्र घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में शुक्रवार को एक प्राइवेट स्कूल का छज्जा गिरने से 40 बच्चे घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह अवध स्कूल में यह हादसा उस समय हुआ जब विद्यालय की पहली मंजिल में प्रार्थना सभा के बाद बच्चे एक साथ छज्जे पर जमा होकर नीचे आने का प्रयास कर रहे थे कि छज्जा कमजोर होने के कारण भरभरा कर नीचे गिर गया।


