#JaunpurNews : सीएम डैस बोर्ड से सम्बन्धित समीक्षा बैठक सम्म्पन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ के निर्देश के क्रम सीएम डैस बोर्ड से सम्बन्धित प्रपत्रों व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में हुई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य, पर्यटन, समाज कल्याण, दिव्यांगजन कल्याण, पशुपालन सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए संचालित योजनाओं की प्रगति एवं सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर उनकी रैंकिंग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि नियमित फीडिंग कराई जाय। जो लक्ष्य है, उसको ससमय पूर्ण कराया जाय।
मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम सुर्यघर योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिये और कहा कि प्रत्येक सोमवार को प्रगति की समीक्षा की जाएगी। एक्सईन विद्युत ने अवगत कराया कि इस महीने कुल 250 ट्रासंफार्मर खराब हुए हैं और सभी बदल दिये गये हैं।
इसके सम्बन्ध में कोई पेन्डेन्सी नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी ने एक्सईन विद्युत को निर्देश दिया कि विद्युत बिल सुधार से सम्बन्धित जो आवेदन लम्बित दिख रहे हैं, उनका शत—प्रतिशत निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। कार्यदायी संस्था वेलस्पन द्वारा हर घर जल योजना के तहत कनेक्शन देने के कार्य में धीमी प्रगति पाये जाने पर एक्सईन जल निगम को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, डीसी एनआरएलएम ओपी यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा0 अरुण यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


