#JaunpurNews : किशोरी के परिजनों को विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पलियां गांव में गत 20 अगस्त की रात पेड़ से लटकता हुआ रानी (17) पुत्री सोचन बिन्द का शव मिला था। परिजनों ने किशोरी की मौत को संदिग्ध मानते हुए उसकी हत्या कर शव लटकाने की आशंका प्रकट की है।
घटना में पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई के उपरान्त शव को अन्त्त्यपरीक्षण हेतु भेजा गया था। मामले की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हे ढाढ़स बधाया और घटना की जानकारी लेते हुए परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया।
इसके उपरांत विधायक के साथ निषाद पार्टी के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह से मुलाकात की। इस दौरान निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम निषाद, निषाद युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अजय निषाद, जौनपुर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद निषाद, विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र बिंद, ब्लाक अध्यक्ष पंचम बिंद, सत्य नारायण बिंद, सुबास बिंद समेत निषाद पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

