#JaunpurNews : प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप | #NayaSaveraNetwork
- पुलिस ने जेसीबी से कराया साफ
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सफीपुर गांव के पास के रविवार की सुबह प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया।। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने अवशेष को जांच के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस अवशेष की पुष्टि करने की बात कह रही है।
जानकारी के अनुसार सुबह गांव का कोई व्यक्ति सफीपुर से रुधौली गांव जाने वाले लिंक मार्ग से जा रहा था। तभी जंगल में कुछ कुत्ते पशुओं के अवशेष को नोच रहे थे। मौके पर भारी मात्रा में खून फैला मिला। जानकारी होने गांव के अन्य लोग पहुंच गए। सूचुपर थाने की पुलिस पहुंची। पशुओं के अवशेष की जांच के लिए मौके पर पशु चिकित्साधकारी को बुलाया गया। जांच के लिए सैम्पल लेने के बाद जेसीबी से मौके पर ही अवशेषों को दफन करा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह का कहना है वह दबिश के लिए थाना से बाहर हैं। पशुओं के अवशेष मिलने की जानकारी मिली है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पशुओं के मिले अवशेष प्रतिबंधित हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी।
स्रोत : अजीम सिद्दीकी, खेतासराय
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News



