#MumbaiNews: भाजपा में शामिल हुए उत्तर भारतीय युवा कांग्रेसी नेता विश्वबंधु राय | #NayaSaveraNetwork



शिवपूजन पाण्डेय  @ नया सवेरा 

मुंबई। कांग्रेस के पूर्व एआईसीसी सदस्य एवं मुंबई प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव विश्वबंधु राय अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। मुंबई भाजपा कार्यालय में मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने पार्टी में उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुंबई भाजपा महासचिव संजय उपाध्याय, मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी व अमरजीत मिश्र, आरडी यादव भी मौजूद थे। राय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा पूर्व सांसद संजय निरूपम के बेहद करीबी रहे हैं।

विश्वबंधु राय कुछ समय से पार्टी हाईकमान को पत्र लिखकर स्थानीय कांग्रेस इकाई की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी जता रहे थे। राय मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद विश्वबंधु राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के साथ ही विश्व पटल पर गौरवपूर्ण मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो राष्ट्रवाद की बात करती है, और सर्व समुदाय को साथ लेकर चलने की कूबत रखती है।  मोदीजी की नीतियों एवं आदर्शों से प्रभावित होकर ही वह भाजपा में शामिल हुए हैं।

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : पूर्वांचल हॉस्पिटल की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad


*#8th_Anniversary_of_NayaSabera  :  गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर के इतिहास विभाग के प्रो. डॉ. राकेश कुमार यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को  आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें