#MumbaiNews: शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले में संरचनात्मक सलाहकार गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कोल्हापुर। महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले में उसकी स्थापना से जुड़े संरचनात्मक सलाहकार को शुक्रवार सुबह कोल्हापुर शहर के शिवाजी पेठ इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त को इमारत ढहने की घटना में सलाहकार चेतन पाटिल और ठाणे निवासी मूर्तिकार जयदीप आप्टे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था और चेतन को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

