#BiharNews: पटना में प्रेमी युगल का शव बरामद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पटना। बिहार में पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह प्रेमी युगल शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर कुंजवा गांव स्थित खंडहरनुमा मकान से दो लोगों का शव बरामद किया गया। मृतकों की पहचान अवनीश कुमार उर्फ रौशन (22) और प्रतिमा रानी (18) के रूप में की गयी है।

