BREAKING

#EntertainmentNews: माही श्रीवास्तव और करिश्मा कक्कड़ का लोकगीत 'हमार मरदा करेला गरदा' रिलीज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के हुश्न और अदा की जितनी तारीफ की जाय वह बहुत हीं होगा। उनके टैलेन्ट का कायल इन दिनों पूरा भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री है। फिल्मों में सशक्त अभिनय के अलावा म्यूजिकल वीडियो में भी उनकी अदायगी का जलवा देखने को मिलता है। वह जब भी कोई गाना लेकर आती हैं तो उनके फैंस और ऑडियंस खूब पसंद करते हैं। वहीं सिंगर करिश्मा कक्कड़ की बात करें तो उनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।  उनकी मधुर आवाज में गाये हुए गाने काफी वायरल होते हैं। अब इसी जोड़ी में एक बार फिर नया भोजपुरी गाना लोगों के बीच आया है, जिसमें एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की अदाकारी और सिंगर करिश्मा कक्कड़ मधुर आवाज का तालमेल मन को खूब भा रहा है।  




वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'हमार मरदा करेला गरदा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने इंडियन लुक में मनमोहक अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार शुभ दयाल ने लिखा है, जबकि संगीतकार चमन सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी व योगेश, डीओपी गौरव & राजन, एडिटर आलोक यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें