#EntertainmentNews: टीएमजी फिल्म्स के एमडी आजम खान करेंगे रवि यादव के साथ बिग ब्लास्ट सांग्स की शूटिंग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। टीएमजी फिल्म्स के एमडी आजम खान हिंदी ,पंजाबी, साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में फ़िल्म एवं म्यूजिक अल्बम सांग्स की मेकिंग करने के साथ ही साथ अब भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख दिये हैं। जिसकी शुरुआत वे म्यूजिकल वीडियो अल्बम से कर रहे हैं। भोजपुरी के सुपर हीरो रवि यादव के साथ एक साथ कई ब्लॉस्ट सांग्स लेकर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग बिग पैमाने पर जल्द ही लखनऊ में की जाएगी। उन गानों के वीडियो में रवि यादव के साथ एक्ट्रेस श्रव्या सिंह उर्फ कल्याणी सिंह नजर आएंगी। उनकी केमिस्ट्री फुल धमाल मचाने वाली होगी। उन गानों के वीडियो की मेकिंग कोरियोग्राफर अभिजीत बनर्जी करेंगे। सभी गानों को भोजपुरी सिने जगत के मोस्ट पॉपुलर सिंगर मोहन राठौर, आलोक कुमार, प्रीति राय ने गाया है।
गौरतलब है कि टीएमजी फिल्म्स के एमडी व फ़िल्म प्रोड्यूसर आजम खान हिंदी, पंजाबी और साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में कंटिन्यू काम कर रहे हैं। उनकी कंपनी टीएमजी 2016 से मार्केट में अच्छे प्रोजेक्ट के साथ काम कर रही है। आजम खान अपनी कंपनी के द्वारा एंटरटेनमेंट को अलग लेवल तक ले जाने की सोच रखते हैं। उनकी हिंदी और साउथ की फिल्म की शूटिंग चल रही है, इसी दौरान अभी वो भोजपुरी अभिनेता रवि यादव के साथ कुछ बड़े बजट के गाने लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं।
रवि यादव की बात करें तो उन्होंने हालिया प्रदर्शित भोजपुरी की पहली सुपर हीरो वाली फिल्म 'नीलकंठ' से दर्शकों के बीच अपनी सुपर हीरो की इमेज बना लिया है। यह फ़िल्म जिस भी सिनेमाहाल में प्रदर्शित की गई है, वहां वहां फ़िल्म देखने आए दर्शकों ने रवि यादव की काफी तारीफ की है, साथ ही ऑडियंस ने उन्हें सुपर हीरो का खिताब भी दिया है। रवि यादव आगे भी कई बिग बजट की फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं। फिलहाल इन दिनों उनका पूरा फोकस टीएमजी फिल्म्स से आने वाले बिग ब्लॉस्ट गानों की शूटिंग की तैयारी पर है, जिसके लिए वे दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Entertainment
Entertainment News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi

