बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ अखिल महासभा की ओर से 78 वीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत माता की महाआरती की गई। कार्यक्रम में शामिल हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के महासचिव विपिन जौहरी ने कहा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हम सभी एकजुट हो कर सभी ज्ञात और अज्ञात शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञता पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीनू सिन्हा और अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई दी। महा आरती में पार्षद सतीश कातिब, अखिलेश सक्सेना,अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, अविनाश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन, महिला जिला अध्यक्ष मीरा मोहन, श्यामदीप सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, सुनील कुमार सक्सेना, अमित आनंद, संजीब कुमार सक्सेना, अतुल सक्सेना और प्रीति सक्सेना, पीके सक्सेना, योगेश सक्सेना, संतोष सक्सेना, राजेश सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, विकास सक्सेना आदि शामिल हुए।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|