#JaunpurNews : 'घोड़ा बेचकर' सो रहे थे ये दोनों, जानिए फिर क्या हुआ, जौनपुर का है मामला | #NayaSaveraNetwork
#JaunpurNews : 'घोड़ा बेचकर' सो रहे थे ये दोनों, जानिए फिर क्या हुआ, जौनपुर का है मामला | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सिरकोनी विकास खंड के ब्लॉक संसाधन केंद्र से पाठ्यपुस्तक वितरण में शिफ्टवार परिचारकों की ड्यूटी लगाई गई थी। परिचारकों की कार्यशैली जानने के लिए जब खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह निरीक्षण पर निकले तो उन्होंने ड्यूटी स्थल पर तैनात परिचारकों को सोता पाया। साथ ही कुछ परिचारक ड्यूटी स्थल से नदारत मिले। खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह ने परिचारकों को कड़ी फटकार लगाई तथा अनुपस्थित और कार्य में शिथिलता बरतने वाले परिचारकों एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उपस्थित होकर भी कार्य न करने वाले परिचारक अरविंद पाल, मिट्टू यादव, अभिषेक कुमार, शुभम सिंह के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर विभागीय कार्यवाही के लिए संस्तुति प्रदान किया।
![]() |
| Ad |


