#JaunpurNews : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत,कोहराम | #NayaSaveraNetwork
- सिद्दीकपुर पेट्रोल पंप के समीप खुन से लथपथ मिला था बाईक सवार, इलाज के दौरान युवक ने तोडा दम
नया सवेरा नेटवर्क
करंजाकला जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात एक बाइक सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया,सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच पड़ताल शूरू कर दी है।
जासौपुर गांव के निवासी कन्हैया यादव किसी कार्यक्रम में शामिल होने जौनपुर गया हुआ था।देर रात करीब 11 बजे वह बाईक से घर के लिए निकला ही था की सिद्दीकपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आ गया और बुरी तरह से घायल हो गया।सड़क से होकर गुजर रहे लोगो ने किसी तरह कन्हैया को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी जब तक परिजन जिला अस्पताल पहुंचते तब तक कन्हैया ने दम अस्पताल मे दम तोड दिया।परिजनो ने बताया की कन्हैया के परिवार का गुजर बसर खेती किसानी कर के करता था और कन्हैया के तीन छोट छोटे बच्चे भी है।थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया की शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
स्रोत : विशाल बच्चूलाल विश्वकर्मा
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News



