#JaunpurNews : अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस की नारेबाजी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले में अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। विद्युत विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस की शक्ल में सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। बिजली कटौती की समस्या के त्वरित निदान के लिए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि जिले में चल रहीं अघोषित बिजली कटौती से आम जनमानस, किसान, कामगार और विद्यार्थी आदि सभी प्रभावित हो रहें हैं। जहां एक ओर प्रदेश मे बारिश की कमी के चलते नहरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं बिजली कटौती के कारण किसान धान एवं अन्य फसलों की सिंचाई ट्यूबबेल से भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस समस्या का त्वरित निदान नहीं करती तो हम कांग्रेस जन बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।


































%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)

