#JaunpurNews : गहना कोठी का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 4 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पूर्वांचल के सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 4 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से राजमहल में होना सुनिश्चित हुआ है। पुरस्कार वितरण समारोह में बीते वर्ष 3 अप्रैल 2023 से वितरीत किये गये कूपन का लकी ड्रा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी समस्त कूपनों को एक साथ एक स्थान पर एकत्रित कर उपरान्त उपस्थित गणमान्य, पत्रकार बन्धु तमाम ग्राहकों व अतिथियों की उपस्थिति में ही किया जायेगा। इस दौरान बारी-बारी से एक-एक कूपन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों द्वारा निकालकर ड्रा किया जायेगा, तथा लकी विजेताओं में पुरस्कार वितरण किया जायेगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 1 स्कार्पियो एन, द्वितीय पुरस्कार रॉयल इन्फिल्ड, तृतीय पुरस्कार दो बाईक, चतुर्थ पुरस्कार दो स्कूटी, पांचवाँ पुरस्कार पाँच वाशिंग मशीन, छठवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 व्यक्तियों के लिये), व सातवाँ पुरस्कार 50 इन्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तियों के लिये) में वितरीत किया जायेगा।
