#Poetry: मित्र - इत्र | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मित्र - इत्र
मित्र इत्र की तरह सुगन्धित
रहें सदा उर , अन्तर में
न आए कोई अन्तर
बनें रहें सदा जन्तर
कर बल बढ़ता जाए
मन घर संवरता जाए
तन की प्रफुल्लता विकसित हो
मजबूती को गढ़ता जाए
इतिहास बनें भूगोल , खगोल रचें
विज्ञान , मनोविज्ञान खूब सधें
सत्साहित्य हो उन्नत
सामाजिक विज्ञान बने जन्नत
मित्रता की कसौटी
महत्ता की कठौती
हो भले इकलौती
विषम में भी अमरावती ||
पवन तनय अग्रहरि 'अद्वितीय '
शाहगंज , जौनपुर , उ० प्र०
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News



