#VaranasiNews : नमामि गंगे के तहत किसानों को दी गई ट्रेनिंग, जैविक खेती को किया प्रेरित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। चिरईगांव ग्राम पंचायत के खरगीपुर के भगवती धाम इंटरमीडिएट कालेज में नमामि गंगे योजना के तहत मेला का योजन कृषि विभाग और सिंफेड संस्था के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अथिति जिला पंचायत सदस्य वंदना देवी ने किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने और रासायनिक उर्वरक व कीटनाशको के अंधाधुंध उपयोग न करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। अमित सिंह ने किसान कैसे जैविक खेती अपना कर अपना और अपने समाज का भला कर सकते हैं, इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सहायक विकास अधिकारी कृषि डा. राजशेखर ने कहा कि बीजामृत, जीवामृत दसपर्णी अर्क आदि घर पर बनाकर जैविक खेती करें। उनसे उत्पादित फसल को मार्केट में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। सस्था को कहा कि जो कृषक जैविक खेती कर रहे हैं, उनके उत्पाद की अधिक से अधिक मार्केटिंग कराए। स्वामीशरण, अर्पित सिंह और प्रवीण नागर ने भी कृषकों को जैविक खेती के गुण बताया।
कार्यक्रम का संचालन बीटीऍम अनिल सिंह ने किया। समापन संस्था के ब्लॉक प्रोजेक्ट हेड ऋषि ने किया। मेले का मुख्य आकर्षण आठ ब्लॉक की ओर से लगाए गए स्टाल पर विभिन्न प्रकार के जैविक उत्पाद रहे, जो कृषकों द्वारा ही तैयार किया गया है। कार्यक्रम में कृषि प्राविधिक सहायक दिनेश कुशवाहा, मनोज कुमार प्रजापति, निहाल शरण, इंद्रमणि, नंदन, संतोष, सोनू डे, शिवि सिंह, तथा प्रमुख किसान नागेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार यादव, राजेंद्र, कन्हैया, पन्नालाल, बच्चूलाल के साथ अन्य किसानों ने प्रतिभाग किया।