BREAKING

#JaunpurNews : राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने मोह लिया सबका मन | #NayaSaveraNetwork

  • राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

मुफ्तीगंज, जौनपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के अवकाश के पूर्व शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय तारा उमरी के प्रांगण में विद्यालय द्वारा राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों ने प्रतियोगिता में हर्षोउल्लास के साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि इससे बच्चों में एक तरफ जहां अपने सांस्कृतिक विरासत पर्व एंव त्यौहारों को लेकर जागरूकता व रुचि बढ़ती हैं वहीं दूसरी तरफ उनके अंदर मंच के माध्यम से अभिव्यक्ति क्षमता का विकास भी होता है। सभी प्रतिभागी बच्चों (दिव्यांशी निक्की, शिवम सिंघवी, दीपिका जान्हवी, परी रिया, कलश अंशिका, चांदनी अंजलि, रिया शालिनी, आंचल काजल, शिवांगी अंजली) को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय की तरफ से सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक दशरथ राम, अनिल पांडेय, अवनीश सिंह, शीला देवी सहित भारी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

#JaunpurNews : राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने मोह लिया सबका मन | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने मोह लिया सबका मन | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने मोह लिया सबका मन | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने मोह लिया सबका मन | #NayaSaveraNetwork

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

नया सबेरा का चैनल JOIN करें