#BiharNews: : करंट लगने से महिला और किशोरी की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
छपरा। बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल और दरियापुर थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक महिला और किशोरी की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला निवासी अग्निदेव राय की पत्नी रानी देवी (40) अपने घर में काम करने के दौरान बिजली मीटर के सर्विस तार की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

