BREAKING

#VaranasiNews: पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 साल से फरार 25 हजार का इनामी अपराधी | #NayaSaveraNetwork


  • विस्फोटक बरामद होने के मामले में था वांछित 

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। लंका पुलिस ने 10 साल से फरार 25 हजार के इनामी अपराधी को लौटूबीर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। 2014 में 145 किलो अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बरामद होने के मामले में वांछित था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस आरोपित से पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही। 

14 जून 2014 को एक कार में रखी तीन बोरियों में कुल 145 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ था। इस पर लंका थाना में मुकदमा संख्या- 0231/2014 धारा 4/ 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम बनाम विमलेश कुमार व अन्य 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमें में वांछित अन्य अभियुक्तों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हालांकि विमलेश कुमार पुत्र रघुराई उर्फ रघुराम राय निवासी तारा चंड़ी पोस्ट कोरा थाना दरिगाव जिला रोहतास बिहार फरार चल रहा था। डीसीपी काशी जोन की ओर से उसके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया था। 

पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। उसने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से ही छिप कर रह रहा था। कहा कि मुझे लगा कि घटना काफी पुरानी हो चुकी है। इसलिए कोई मुझे पहचान नहीं पाएगा। पुलिस टीम में एसओ शिवाकान्त मिश्र, एसआई धर्मेन्द्र राजपूत, कांस्टेबल चन्दन कुमार पाण्डेय, कृष्णकांत पाण्डेय, पवन यादव और अमित शुक्ला शामिल रहे।

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें