#BareillyNews : इक दिन बिक जाएगा माटी के मोल जग में रह जायेंगे तेरे प्यारे बोल | #NayaSaveraNetwork
- गीतों के माध्यम से मुकेश को दी श्रद्धांजलि
नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में मशहूर गायक मुकेश को उन्हीं के गीतों से श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम गुरुवार को रामपुर गार्डन में अग्रसेन पार्क के पास प्रदीप माधवार के आवास में हुआ। प्रकाश चंद्र सक्सेना द्वारा प्रस्तुत मुकेश का गीत "एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल जग में रह जाएंगे प्यारे तेरे बोल" बहुत पसंद किया गया। इं. ए. एल.गुप्ता की "हम छोड़ चले हैं महफ़िल को याद आये कभी तो मत रोना" की प्रस्तुति ने वातावरण भावमय कर दिया। अनिल गुप्ता ने "रुक जा ओ जाने वाले रुक जा कोई बुरा नहीं है दिल का" ने श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी।
अनूप जायसवाल के गीत " वक्त करता जो वफ़ा आप हमारे होते,सत्येन्द्र सक्सेना तुम्हें जिंदगी के उजाले मुबारक, मुकेश सक्सेना ने ओ महबूबा, ओ महबूबा ,सुधीर मोहन ने "दुनिया से जाने वाले चले जाते हैं कहाँ" अरुणा सिन्हा ने मुबारक हो सबको समां यह सुहाना ने श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।
.jpg)
कार्यक्रम का प्रारंभ मुकेश के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। निर्भय सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, शोभा सक्सेना, अरुणा, शकुन ने भी मुकेश के दर्द भरे गीतों की प्रस्तुति दी।
.jpg)
.jpg)

