#JaunpurNews : लोन दिलाने के नाम पर महिला ने छह व्यक्तियों से ऐंठे 60 हजार | #NayaSaveraNetwork
शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा
खुटहन, जौनपुर। तिलवारी गांव निवासी एक महिला ने बैंक से दो लाख ऋण दिलाने के नाम पर छह अलग अलग ब्यक्तियों से 60 हजार रुपए ऐंठ लिया। आरोप है कि अपना पैसा मांगने पर महिला द्वारा दुष्कर्म और छिनैती के फर्जी केस में फंसा देने की धमकी दी जा रही है।डरे सहमें पीड़ितों ने शनिवार को थाने में उक्त महिला के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। पुलिस के द्वारा पैसा वापस करने की एक तिथि मुकर्रर कर मामले को रफा दफा कर दिया गया।
बदलापुर क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी अंकुर गौतम से 20 हजार, घनश्यामपुर के सोनू सेठ से 12 हजार, खुटहन गांव निवासी रईस अहमद, पवन प्रजापति, किरन पत्नी अजय यादव,पूनम पत्नी संजय और शेरापट्टी के सोनू यादव से सात -सात हजार रूपए महिला ने लोन दिलाने के नाम पर ऐंठ लिया। पीड़ितों ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि लगभग एक वर्ष पूर्व तिलवारी गांव निवासी संध्या उर्फ फूलकुमारी पत्नी बीरेंद्र गौतम ने उन्हें कैशपार्क व फिनो बैंक से दो-दो लाख ऋण दिलाने का भरोसा दिया था। बदले में उनसे हजारों रूपए एडवांस में ले लिया। कई माह तक सभी ग्राहकों को बहाना बनाकर टरकाती रही। ऐसे तैसे पूरा साल बीत गया। लेकिन बैंक से ऋण नहीं मिला। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि पैसा वापसी के लिए दबाव बनाने पर महिला उन्हें छिनैती या दुष्कर्म के फर्जी केस में फंसा देने की धमकी दे रही है। पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर मामले की जानकारी ली गई। पैसा वापस करने की एक तिथि मुकर्रर कर सभी को थाने से घर भेज दिया गया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News



