BREAKING

इतिहास की 30 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की 30 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

     📝आज दिनांक 👉
     📜 30 अगस्त 2024
                 शुक्रवार
 🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1946
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2081
🇮🇳मास- भाद्रपद 
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- द्वादशी - 26:28 तक
🗒पश्चात्- त्रयोदशी 
🌠नक्षत्र- पुनर्वसु - 17:56 तक
🌠पश्चात्- पुष्य 
💫करण- कौलव - 14:00 तक
💫पश्चात्- तैतिल 
✨योग- व्यतीपात - 17:46 तक
✨पश्चात्- वरियान 
🌅सूर्योदय- 05:58
🌄सूर्यास्त- 18:44
🌙चन्द्रोदय- 27:08
🌛चन्द्रराशि- मिथुन - 11:34 तक
🌛पश्चात्- कर्क
🌞सूर्यायण - दक्षिणायन 
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:55 से 12:46
🤖राहुकाल- 10:45 से 12:21
🎑ऋतु- शरद् 
⏳दिशाशूल- पश्चिम 

✍विशेष👉

🔅आज शुक्रवार को 👉 भाद्रपद बदी द्वादशी 26:28 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , गो-वत्स पूजा द्वादशी / बच्छबारस , पक्षवर्धिनी महाद्वादशी व्रत , जीवन्तिका पूजन , सूर्य पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 15:46 पर , राजयोग , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 17:56 तक , व्यतीपात पुण्यम् , पर्युषण पर्व प्रारम्भ (जैन , पंचांगभेद से कल भी) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , श्री शिवस्वरूपानंद स्वामी पाठक पुण्य तिथि - कारंजा (वाशिम) , श्री संत सेना महाराज पुण्य तिथि , श्री कन्हाई लाल दत्त जयन्ती , श्री बिनायक आचार्य जयन्ती , लघु उद्योग दिवस , International Whale Shark Day व जबर्दस्ती गुम किए गए पीड़ितों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस ( संयुक्त राष्ट्र , International Day of the Victims of Enforced Disappearances )।
🔅कल शनिवार को 👉 भाद्रपद बदी त्रयोदशी 27:43 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , शनि प्रदोष व्रत , पर्युषण पर्व प्रारम्भ (जैन , चतुर्थीपक्ष)।

🎯आज की वाणी👉

🌹
सुजीर्णमन्नं    सुविचक्षणः    सुतः,
     सुशासिता  स्त्री  नृपति: सुसेवितः।
सुचिन्त्य  चोक्तं  सुविचार्य  यत्कृतं,
     सुदीर्घकालेऽपि न याति विक्रियाम्।।
भावार्थ👉
         अच्छी रीति से पका हुआ भोजन, विद्यावान पुत्र, आज्ञाकारिणी स्त्री, ऐसा राजा जिसकी भली-भाँति सेवा की हो, सोच कर कहा हुआ वचन, और विचार कर किया हुआ काम - इनमें लंबे समय तक भी कोई दोष नहीं आता।
🌹

30 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1574 – गुरु राम दास सिखों के चौथे गुरु बनें। 
1659 - दारा शिकोह को औरंगजेब द्वारा फाँसी दी गयी। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1682 - विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।
1721 -  रूसी / स्वीडिश शांति के साथ उत्तरी सागर युद्ध समाप्त किया गया।
1751 – जनरल रार्बट क्लाइव के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने चांदा साहिब से आर्कोट राज्य छीना।
1780 - जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
1806 - न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया।



1836 – मेलबर्न शहर की स्थापना की गई।
1928 - द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में स्थापना।
1933 – पांच फ्रांसिसी विमानन कंपनियों को मिलाकर एयर फ्रांस की स्थापना की गई।
1945 – दूसरे विश्व युद्ध के अंत में जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना हुई।
1950 – हवाई की राजधानी होनोलूलू को शहर का दर्जा प्राप्त हुआ।
1951 - फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
1976 – नॉटिंग हिल कार्निवल में भड़के दंगे में दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।
1982 – फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासिर अराफ़ात ने बेरुत स्थित मुख्यालय को एक दशक के बाद छोड़ दिया था।
1984 - अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।
1991 - अजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1999 - पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
1999 - पूर्वी तिमोर के निवासियों ने इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र ने चार सितंबर को परिणाम की घोषणा की।
2001 – युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबदान मिलोसेविच के खिलाफ युद्ध अपराधों के मामले में आरोप तय किए गए।
2002 - ताइवान में भूकम्प के झटके महसूस किये गए।
2002 - कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनायी। यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी थी।
2003 - रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे, आस्ट्रेलिया ने विश्व नौकायन में स्वर्ण पदक जीता।
2003 - समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
2007 - जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया। 
2007 - नेपाल की कोईराला सरकार ने चार माओवादी विद्रोहियों को फ़्रांस, डेनमार्क, आस्ट्रेलिया और मलेशिया का राजदूत नियुक्त किया। 
2007 - बांग्लादेश सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।
2013 – भारत के पहले रक्षा उपग्रह जीसैट-7 का प्रक्षेपण दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गयाना से किया गया।
2014 - दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना द्वारा कथित तौर पर तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गये।
2019 - उत्तर कोरिया की सत्ता पर किम जोंग की पकड़ मजबूत करने के लिए देश के संविधान में कई बदलाव किए। इन बदलावों से उन्हें अब राष्ट्राध्यक्ष का दर्जा मिल गया।
2019 - भारत सरकार ने बैंकिंग सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान किया। 10 सरकारी बैंकों का विलय होकर 4 बड़े बैंक बनेंगे। 2017 में देश में 27 सरकारी बैंक थे, अब यह 12 रह जाएंगे।
2020 - कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री ने बंगलूरू में देश की पहली रोल ऑन रोल रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई।
2021 - अमेरिकी सेना के अंतिम तीन सी-17 विमानों ने 30-31 अगस्त की आधी रात काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी और इसके साथ ही अफगानिस्तान में 20 सालों से चल रहा अमेरिकी सैन्य अभियान समाप्त हुआ।
2022 - जम्‍मू कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ में एक वाहन के गहरे खड्ड में गिरने से 8 लोगों की मौत व 3 गंभीर रूप से घायल हुए।
2022 - केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने बाली में ब्राजील के शिक्षा मंत्री श्री विक्टर गोडॉय के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
2023 - कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना शुरू।
2023 - चांद पर रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम की खींची फोटो , ISRO ने शेयर की।
2023 - भारत में 8:37 पर सुपर ब्लू मून दिखाई दिया , चांद 14% बड़ा दिखा , अब 2037 में जनवरी - मार्च में ऐसा दिखेगा।
2023 - प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव ने भारत की जी20 अध्यक्षता पर समन्वय समिति की नौवीं बैठक की अध्यक्षता की।

30 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉

1569 - जहाँगीर अकबर के जेष्ठ पुत्र थे (1559 का भी वर्णन)।
1888 - कन्हाई लाल दत्त - भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक।
1895 - सरदार हुकम सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ व पूर्व लोकसभाध्यक्ष।
1900 - बीर भान भाटिया एक भारतीय चिकित्सक और ब्रिटिश भारत में संयुक्त प्रांत की विधान परिषद के पूर्व सदस्य थे।
1903 - भगवतीचरण वर्मा, हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार।
1912 - नैन्सी ग्रेस ऑगस्टा वेक , एसी , जीएम - जिसे मैडम फियोका और नैन्सी फियोका के नाम से भी जाना जाता है , एक नर्स और पत्रकार थीं,
1918 - बिनायक आचार्य -
 उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1923 - शैलेन्द्र गीतकार ।
1954 - रवि शंकर प्रसाद - भारत के कोयला एवं खान मंत्रालय, न्याय एवं विधि मन्त्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय में राज्य मन्त्री रह चुके।
2001 - CWG 2022 में भारत को मेडल दिलाने वाली बॉक्सर जैसमिन लैंबोरिया ( हरियाणा के भिवानी में जन्मी)।

30 अगस्त को हुए निधन👉

1659 - दारा शिकोह - मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र था।
1952 - ओसबोर्न स्मिथ - भारतीय रिज़र्व बैंक के पहले गवर्नर।
1976 - जी.पी. श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्यकार थे।
2008- कृष्ण कुमार बिड़ला, प्रसिद्ध उद्योगपति ।
2014 - बिपिन चन्द्र - प्रसिद्ध इतिहासकार ।
2019 - वैलेरी कैथरीन हार्पर एक अमेरिकी अभिनेत्री थीं।
2019 - फ्रांसेस्को मारिया कोलंबू एक इतालवी बॉडीबिल्डर, पावरलिफ्टर, अभिनेता, लेखक, निर्माता और एक लाइसेंस प्राप्त हाड वैद्य ।
2021 - मुंबई क्रिकेट के द्रोणाचार्य माने जाने वाले अनुभवी कोच वासु परांजपे (82) का निधन हुआ।
2022 - सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव (91) का निधन।
2022 - लाइफ मिशन संस्था के प्रणेता व लकुलिश योग यूनिवर्सिटी के संस्थापक स्वामी राजर्षि मुनि (92) ब्रह्मलीन हुए।
2023 - रूसी शौकिया पहलवान गेन्नेडी आंद्रेयेविच सैपुनोव (84) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी लेखक जैक सोनी (68) का निधन हुआ।
2023 - मिस्री व्यापारी मोहम्मद अल-फायद (94) का निधन हुआ।

30 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री शिवस्वरूपानंद स्वामी पाठक पुण्य तिथि - कारंजा (वाशिम)।
🔅 संत श्री सेना महाराज पुण्य तिथि।
🔅 श्री कन्हाई लाल दत्त जयन्ती।
🔅 श्री बिनायक आचार्य जयन्ती।
🔅 लघु उद्योग दिवस।
🔅 International Whale Shark Day।
🔅 जबर्दस्ती गुम किए गए पीड़ितों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस ( संयुक्त राष्ट्र , International Day of the Victims of Enforced Disappearances )।

कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜


      आज का राशिफल 
 30 अगस्त 2024 , शुक्रवार 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । इस समय उचित ग्रह स्थिति तथा आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां उत्पन्न कर रहे हैं। इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। रिश्तेदारों तथा संबंधियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। भविष्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। मेहनत से आत्मसंतुष्टि प्रदान होगी। सामाजिक दायरा बढेगा। सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपकी कार्यशैली तथा योजना आपके व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेगी। अगर किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी करने की बात चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। यह साझेदारी फायदेमंद रहेगी। सामाजिक दायरा और बढेगा तथा मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऑफिस के कार्यों को सावधानी से करें। 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। राजनैतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर भी प्रदान करेंगे। नए वाहन के खरीदने से संबंधित योजना बनेगी। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। धार्मिक विचारों से मन शुद्ध होगा व मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसायिक कार्यों में आपकी सूझबूझ तथा गतिविधियां बहुत ही फायदेमंद साबित होंगी। कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद समाप्त होने से राहत मिलेगी तथा काम पुनः अपनी गति से शुरू हो जाएगा। ऑफिस में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लाभ निश्चित है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। इससे आपकी मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी तथा एक नई ऊर्जा का प्रवाह अपने अंदर महसूस करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा व बहुत खुशी का अनुभव करेंगे।फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अति उत्तम है। 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक दायरा लाभकारी सिद्ध होगा। धार्मिक कर्म का सकारात्मक फल मिलेगा।  किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य को करने से बचें। मित्र मण्डली आपके साथ है। किसी अजनबी के साथ कोई भी डील फाइनल करते समय पेपरवर्क में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज कुछ महत्वपूर्ण तथा उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत होगा। इससे आपके भी मान सम्मान में वृद्धि होगी तथा नई उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता भी बनेगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। मानसिक शांति में धार्मिक विचार सहायक होंगे।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने कारोबार में बदलाव संबंधी जो नीतियां आपने बनाई हैं उन पर जल्दी ही अमल करें। यह बदलाव आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है। पारिवारिक सहयोग से लक्ष्य प्राप्ति हो जाएगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन आपके लिए  सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। इन योजनाओं को कार्य रूप देते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें तो और अधिक उचित रहेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रखने के लिए बजट बनाकर चलना अति आवश्यक है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। इस समय कार्य प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कर्मचारियों के साथ भी आपके अच्छे संबंध व्यवसाय में तरक्की के शुभ अवसर प्रदान करेंगे। परंतु नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। सकारात्मक सोच और आपकी मेहनत रंग अवश्य लाएगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोर्ट केस अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित किसी रुके हुए काम का फैसला आपके हक में हो सकता है। जिससे आपको चल रहे बहुत अधिक मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदार के किसी विवाद पूर्ण मामले में आपकी उपस्थिति निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की तारीफ भी होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खुद के लिए समय अवश्य निकालें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। सकारात्मक सोच रखें। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी निगरानी और देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त सा रह सकता है फिर भी परिणाम सकारात्मक ही रहेंगे व मानसिक संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

🔅 कृपया ध्यान दें👉 
      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
        🙏धन्यवाद।🙏


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें