BREAKING

#JaunpurNews : महिला गिरफ्तार, चोरी के जेवर बरामद | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने चोरी की आरोपी महिला को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार महिला की तलाशी के दौरान चोरी के गहने बरामद करने का दावा किया। गिरफ्तार आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया। 


जानकारी के मुताबिक खेतासराय थाना क्षेत्र के सुम्बुलपुर निवासी राजन बिंद की पत्नी खुशबू आजमगढ़ जनपद स्थित अपने मायके जाने के लिए शाहगंज स्थित जेसीज चौक पर एक ऑटो में बैठी। उसने अपना बैग पीछे रख दिया और खुद बीच में बैठी। खुशबू को कुछ देर बाद लगा कि कोई उसके बैग के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। उसने उतरकर अपना बैग चेक किया तो उसमें से जेवर गायब मिले। इसी बीच एक महिला वहां से भागने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से भागने वाली महिला को पीड़ित महिला ने दादर पुल के पास धर दबोचा। 

मौके पर पहुंची महिला सिपाही ने आरोपी महिला की तलाशी ली तो उसके ब्लाउज के अंदर से दो जोड़ी मीना, एक नाथिया और एक पायजेब बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम पूजा पत्नी गोविंदा निवासी सुम्बुलपुर बताया। 

वरिष्ठ उप निरीक्षक मंसाराम गुप्ता ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल आशीष कुमार राठी, कांस्टेबल प्रभाकर यादव और वंदना शामिल रहीं।

स्रोत : एखलाक खान

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें