#JaunpurNews : प्रधान पर दीवार गिराने का आरोप मुकदमा हुआ दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के साड़ी कला गांव में एक महिला ने अपने ग्राम प्रधान पर दीवार गिराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव में आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों में मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार को सरोजा देवी ने थाने में तहरीर दी कि प्रधान एवं उनके परिजन मेरे पुराने कच्चे मकान की दीवार गिरा दिए हालांकि इस मकान में कोई रहता नही और यह खंडहर है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम प्रधान समेत पांच लोगो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News



%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)