#VaranasiNews: शराब के साथ दो धराए, बनारस से ले जा रहे थे बिहार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। कैंट जीआरपी ने बुधवार को जांच के दौरान 15 लीटर शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया। दोनों वाराणसी से शराब बिहार में सप्लाई देने ले जा रहे थे।  जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्लेटफार्म नं. छह के पूर्वी साइड काशी की तरफ बने नाम पट्टिका के पास से दो व्यक्ति शराब लेकर कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें घेर कर पुलिस ने पकड़ लिया। 

दोनों की पहचान प्रिंस कुमार (23) पुत्र उमेश सिंह निवासी कांधा थाना वारसलीगंज नेवादा बिहार व नितिश कुमार (20) पुत्र  संजय मिस्त्री निवासी सिकंदरपुर बिहार के तौर पर हुई है। प्रिंस कुमार व नितिश कुमार के पास से 15।840 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ हाउ। जिसकी कुल कीमत 10,560 रु. है। धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह, एसआई राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल अखिलेश सरोज व कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव शामिल रहे। 


*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें