#BiharNews: दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पटना। बिहार में राजधानी पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम दो बाइक के बीच हुयी टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दीघा एम्स एलिवेटेड रोड पर दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये। मृतकों की पहचान अभिषेक कुमार (18), सुमित राज और शंकर (18) के रूप में की गयी है।



