BREAKING

#JaunpurNews : डिजिटल पंजिका व उपस्थिति का होगा पूर्ण बहिष्कार: अमित सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। विभाग द्वारा तानाशाही फरमान के तहत 08 जुलाई 2024 से डिजिटल उपस्थिति (डिजिटल अटेंडेंस) आदेश का उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडे जी के आह्वान पर पूर्ण बहिष्कार करेगा। उक्त आंदोलन के क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि कल दिनांक 08 जुलाई 2024 को प्रदेश के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा अपने-अपने विद्यालय में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पठन पाठन का कार्य कराएंगे। और 11 जुलाई को इस आदेश के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा शिक्षक/शिक्षिकाओं को 30 ईएल, हाफ सीएल, सप्ताह के दूसरे शनिवार को अवकाश सहित व्यवस्था लागू किये जाने व प्रदेश के शिक्षक/शिक्षिकाओं की पूर्व से लम्बित/बाधित समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान किया जाए व परिषदीय शिक्षक/शिक्षिकाओं का वेतन विसंगति, स्वास्थ बीमा, पुरानी पेंशन बहाली सहित आवश्यक मुद्दों पर बार बार वार्ता और ज्ञापन देने के बावजूद भी अभी तक इन जायज माँगो को माना नही गया। जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों से आह्वान किया कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा घोषित आन्दोलन कार्यक्रम के तहत कल अपने-अपने विद्यालय पर काली पट्टी बांधकर इस तुगलकी फरमान के विरोध में निर्भीक निडर होकर एकजुट स्वर में आवाज उठाएं, जनपदीय इकाई मजबूती के आपके साथ खड़ी है।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें