BREAKING

#JaunpurNews : रोड के मेंटनेंस का टेंडर लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : रोड के मेंटनेंस का टेंडर लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी | #NayaSaveraNetwork


  • सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर मेंटेनेंस की कार्रवाई के लिए टेंडर लंबे समय से प्रक्रियाधीन होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एनएचएआई के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुसार सही करने के निर्देश दिए। 

जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर वृक्षारोपण कराने, क्षतिग्रस्त डिवाइडर का मरम्मत कराने, जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर खराब कैटआई को बदलने सहित जौनपुर-सुल्तानपुर मार्ग, जौनपुर-केराकत चंदवक मार्ग, जौनपुर-रामपुर भदोही मार्ग पर हुए सुधारात्मक कार्रवाई के संदर्भ में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। एनएच के किनारे पौधरोपण कराने, सड़कों की मरम्मत, नालों की साफ-सफाई के सन्दर्भ में 10 दिन के अन्दर कार्य पूर्ण होने का प्रमाण-पत्र देने के निर्देश दिये। उन्होंने सख्त निर्देशित किया कि कार्य में शिथिलता बरते जाने पर कार्रवाई की जायेगी।

  • अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
ब्लैक स्पॉट की सूची के सत्यापन के उपरांत जहां कहीं भी कार्य अभी नहीं हुए हैं वहां पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। स्कूली वाहनों को संबंध में जानकारी लेते हुए एआरटीओ को निर्देश दिया कि वाहनों का नियमित फिटनेस जांच की जाए। बिना ग्रिल वाली बस नहीं चलनी चाहिए। उन्होंने सेन्ट पैट्रिक स्कूल तथा प्रसाद स्कूल तिराहे के पास सांकेतिक बोर्ड लगाने तथा रम्बल स्ट्रीप बनवाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने एसीएमओ को निर्देशित किया कि एंबुलेंस, फर्स्ट एड किट सहित दुर्घटना की स्थिति में अधिक रक्तस्राव को रोकने हेतु इंजेक्शन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहने चाहिए। इस अवसर पर एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीओ सदर, यातायात निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन और प्रज्ञा एसोसिएट्स के प्रो. अजय कुमार सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : प्रशस्य जेम्स के डायरेक्टर संदीप पाण्डेय की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad


#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें