#JaunpurNews : पेड प्रशिक्षण के लिए नहीं मिल रहे कैंडिडेट | #NayaSaveraNetwork
- उपायुक्त उद्योग ने बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की तिथि
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने बताया कि वर्ष 2024-25 में अनुसूचित जाति, जनजाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार युक्त बनाये जाने के लिए सामुहिक प्रशिक्षण दिया जाना है। इस योजना के अन्तर्गत 4 माह का प्रथम एवं द्वितीय बैच (45-45 अभ्यार्थियों) को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें एक माह का सैद्वान्तिक एवं 3 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा। अभ्यार्थी की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान 1250.00 प्रतिमाह अभ्यार्थियों को मानदेय के रूप में दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र www.dipmsme.upsidc.gov.in पोर्टल पर 5 अगस्त 2024 तक कर सकते हैं। पहले यह तिथि 25 जुलाई तक थी फार्म न भरे जाने के कारण यह बढ़ा दी गई।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News



