BREAKING

#JaunpurNews : साप्ताहिक शिक्षा कार्यक्रम में खेलकूद का आयोजन | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : साप्ताहिक शिक्षा कार्यक्रम में खेलकूद का आयोजन  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। सबरहद गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में चल रहे साप्ताहिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत बुधवार को खेलकूद का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने नए और पुराने खेलों के जरिए खूब मनोरंजन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक सोनकर ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सोमवार से सप्ताह भर चलने वाले साप्ताहिक शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शासन के निर्देशानुसार बुधवार को तीसरे दिन खेलकूद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान बच्चों ने कई इंडोर और आउटडोर खेल खेले। शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को उक्त खेलों के नियमों की जानकारी दी। बच्चों ने लूडो, कैरम और रस्सी कूद जैसे खेलों में हिस्सा लिया। 

#JaunpurNews : साप्ताहिक शिक्षा कार्यक्रम में खेलकूद का आयोजन  | #NayaSaveraNetwork


प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद का बहुत बड़ा योगदान है। इससे बच्चों की जानकारी बढ़ती है और कला में भी उनकी रुचि बढ़ती है। बच्चों में खेल भावना का विकास होता है। 

कार्यक्रम में शिक्षक पुष्पा सोनकर, राजेंद्र प्रसाद, अंशुल पांडेय, रमेश कुमार, तबस्सुम फ़ातिमा, रीमा सोनी, सरोज कुमारी आदि मौजूद रहीं।

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : कंपोजिट विद्यालय पंचहटिया धर्मापुर की प्रधानाध्यापक अर्चना रानी की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad


#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राज यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें