BREAKING

#ThaneNews: वरिष्ठ साहित्यकार मनोज कुमार उरई सेवानिवृत्त | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

ठाणे। महानगर के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार एवं मध्यरेल कलवा मुख्य कार्यालय अधीक्षक मनोज कुमार उरई 35 वर्ष 7 महीने सेवा देकर 31 जुलाई 2024 को ससम्मान सेवा निवृत्त हो रहें हैं। सेवा निवृत्त होने से पूर्व  मनोज कुमार उरई का सम्मान समारोह कलवा कारशेड के तत्वावधान में शनिवार दिनांक 27 जुलाई 2024 को रखा गया। 

जहां मुंबई महानगर रेलवे के अधिकारियों सहित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से लेकर कल्याण कारशेड तक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित होकर मनोज कुमार उरई का सम्मान किया और सभी ने उत्तम स्वास्थ्य की कामना व्यक्त किया। मनोज कुमार उरई के साथ उनके सहकर्मी सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेंद्र दत्तात्रेय सोनवणे भी उरई के साथ सेवा निवृत्त हो रहें हैं जिनका सभी ने सम्मान किया।

 उक्त सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार विजय नारायण पंडित, गज़लकार अफ्फसर दखिनी, कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, कवि उमेश शर्मा, गज़लकार दयाराम दर्द एवं उत्कृष्ट कलमकार व रेलवे अधिकारी प्रशन्न कटारिया ने वरिष्ठ साहित्यकार मनोज कुमार उरई को हार्दिक शुभकामनाएं दी वहीं मनोज कुमार उरई ने आये हुए सभी साहित्यकारों का सम्मान अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर किया।

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : राष्ट्रीय लोकदल के नेता मिर्जा जावेद सुल्तान की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें