#VaranasiNews: 25 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। लंका पुलिस ने सामने घाट के मुरारी चौक से दुष्कर्म के आरोपित 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।  आरोपित प्रदीप शर्मा आजमगढ़ जिले के जोखू लारपुर दीदारगंज का रहने वाला है। सितंबर 2022 में एक लड़की के गायब होने का केस लंका थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस ने सितंबर 2023 में किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी के बयान पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को की धारा बढ़ाई गई। पुलिस उसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित को पकड़ा।


*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.





नया सबेरा का चैनल JOIN करें